बुढा महादेव मंदिर में खीर-खिचड़ी भोग वितरण

बुढा महादेव शिव मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं के बीच खीर भोग एवं खिचड़ी भोग का वितरण किया गया

तमाड़. महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को सारजमडीह स्थित बुढा महादेव शिव मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं के बीच खीर भोग एवं खिचड़ी भोग का वितरण किया गया. इस अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ उमड़ी और सभी ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की. लोगों ने भगवान शिव को बिल्व पत्र और धथुरा चढ़ाया और आरती उतार कर आराधना की. वहीं खीर-खिचड़ी भोग वितरण कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य दिलीप सेठ सहित महिरावण सेठ, बबलू गुप्ता, संदीप सेठ, ललित गुप्ता, जमेंन सेठ, संतोष सेठ, मोहन मुंडा एवं गम्भीर गोंझु समेत कई श्रद्धालु उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SHUBHAM HALDAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >