तमाड़ के भुरसूडीह में सिरकटी लाश मिलने की घटना का खुलासा- 72 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार, फरार अपराधी भी जल्द होगा गिरफ्तार - डीएसपी

सिरकटी लाश मिलने से सनसनी फैलानेवाले मामले का पुलिस ने 72 घंटे में खुलासा कर दिया है.

तमाड़. थाना क्षेत्र के भुरसूडीह गांव में 26 वर्षीय सुरेश स्वांसी की सिरकटी लाश मिलने से सनसनी फैलानेवाले मामले का पुलिस ने 72 घंटे में खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों जगदीश स्वांसी (40), हरि मुंडा (29) को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि एक आरोपी अब भी फरार है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार, फरसा, मृतक का मोबाइल और आरोपियों का फोन बरामद किया गया है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में बुंडू डीएसपी ओमप्रकाश ने बताया कि सुरेश स्वांसी की हत्या पुराने जमीन विवाद को लेकर की गयी थी. एक आरोपी अब भी फरार है. जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

कैसे हुआ था वारदात

13 सितंबर की सुबह सुरेश स्वांसी मशरूम बटोरने जंगल गया था. तभी घात लगाये अपराधियों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी थी. हत्या के बाद अपराधियों ने सुरेश का सिर धड़ से अलग कर करीब एक किलोमीटर दूर झाड़ी में छिपा दिया था. ग्रामीणों ने खून के धब्बों का पीछा करते हुए सुरेश का शव देखा. जिसके बाद इलाके में दहशत फैल गयी थी. छापामारी दल में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार मोदी, उप निरीक्षक निमाई सोरेन, सहायक उपनिरीक्षक अजय प्रताप आदि तमाड़ थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHAM HALDAR

SHUBHAM HALDAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >