मौका मिला, तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर करेंगे खूंटी के निशानेबाज : उपायुक्त

स्थानीय हेल्थ क्लब परिसर में आयोजित धरती आबा बिरसा मुंडा शूटिंग चैंपियनशिप का समापन हो गया.

खूंटी. खूंटी राइफल शूटिंग क्लब के तत्वावधान में स्थानीय हेल्थ क्लब परिसर में आयोजित धरती आबा बिरसा मुंडा शूटिंग चैंपियनशिप का समापन हो गया. प्रतियोगिता में अलग-अलग जिलों से आये निशानेबाजों ने विभिन्न स्पर्धाओं में निशाना साधा. प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करनेवाले खिलाड़ियों को समापन समारोह में सम्मानित किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उपायुक्त मो जावेद हुसैन ने खिलाड़ियों को मैडल पहना कर सम्मानित किया. इस अवसर पर अपने संबोधन में उपायुक्त ने कहा कि खूंटी जिले में खेल को लेकर काफी उत्साह का माहौल है. इस जिले में खेल को लेकर काफी संभावनाएं हैं. खेल को लेकर जिला प्रशासन हमेशा खिलाड़ियों की मदद के लिए तैयार रहेगा. किसी भी खेल के लिए हम पूरा सहयोग देंगे. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के लिए उनके कार्यालय हमेशा खुले रहेंगे. उन्होंने कहा कि यहां के निशानेबाजों को मौका मिलेगा, तो वे राज्य और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे. इस दौरान उपायुक्त ने शूटिंग रेंज में जाकर खुद भी निशाना साधा. मौके पर मुख्य रूप से एनडीसी कोमल कुमारी, झारखंड स्टेट राइफल एसोसिएशन (जेएसआरए) के जनरल सेक्रेटरी उत्तम चंद देबुका और ज्वाइंट सेक्रेटरी मधुर अग्रवाल सहित कोच अनुज कुमार, रंजन कुमार, राहुल कुमार, सैयद अंसुब, द्वेद नाथ सहदेव, रिशु केसरी, रेखा कुमारी, मानिक कंसारी, चयन कुमार गुप्ता, देवशरण, सरवन राय, रूपेश कुमार, राहुल देव मिश्र, चंदन कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.

धरती आबा बिरसा मुंडा शूटिंग चैंपियनशिप संपन्न, डीसी ने भी लगाया निशानाB

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >