आम्रेश्वर धाम में उमड़े भक्त

अंगराबारी स्थित आम्रेश्वर धाम में लगा श्रावणी मेला रविवार को भी जारी रहा.

खूंटी. श्रावण महीना शनिवार को समाप्त हो गया. इसके बाद भी अंगराबारी स्थित आम्रेश्वर धाम में लगा श्रावणी मेला रविवार को भी जारी रहा. रविवार को भी हजारों की संख्या में लोग मेला में पहुंचे. मेला में लोगों ने खेल-तमाशे, झूला सहित अन्य का लुत्फ उठाया. पूरे दिन मेला में हजारों की भीड़ लगी रही. वहीं रविवार को भी बड़ी संख्या में लोगों ने आम्रेश्वर धाम में भगवान भोलेनाथ के दर्शन किये. मेला में विधि-व्यवस्था बनाये रखने में जिला प्रशासन की टीम और बाबा आम्रेश्वर धाम प्रबंध समिति के अधिकारी और सदस्य जुटे रहे. सोमवार को भी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >