विश्व व्यापक धर्म सम्मेलन सह कथा में जुटे श्रद्धालु
सोनाहातू.
प्रखंड के बूढ़ा बांध मैदान दानाडीह सोनाहातू में शुक्रवार सुबह पांच दिवसीय विश्व व्यापक धर्म सम्मेलन सह कथा संपन्न हुआ. भव्य भंडारा का आयोजन किया गया. पांच दिनों तक विश्व कल्याणार्थ, सनातनी संस्कारों की रक्षा, क्षेत्रीय मानस कथावाचकों ने प्रवचन, भजन व श्रीराम कथा किया. जनजागरण अभियान पर जोर दिया गया. रोजाना प्रातः आरती, पूजन, दिन में कथा प्रवचन, भंडारा व संध्या आरती की गयी. इस दौरान पांच परगना के कथावाचक गुहीराम कोइरी, बुद्धदेव भगत, वासुदेव कोइरी, बलराम महतो, दिनेश महतो, लोहरा महतो, भैरव महतो, रखोहरी अहीर, सुभाष पांडेय, महावीर सिंह, मीरा कुमारी, सागर कुमार, सुबोध कुमार, चक्रधर महतो, कृष्णा सिंह, गुरुचरण महतो, घासीराम महतो, रंजीत महतो, डोमन अहीर आदि ने कथावाचन किया. मुख्य पुजारी उपेंद्र पांडेय ने हवन कराया. कथा सुनने के लिए ग्रामीण श्रद्धालु उमड़ पड़े.
फोटो – 1 – विश्व व्यापक धर्म सम्मेलन सह कथा में स्थापित राम दरबार
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.