खूंटी में कराया गया कविता लेखन प्रतियोगिता, देवांशी विजेता घोषित

खूंटी के संत अंथोनी स्कूल में आयोजित कविता लेखन प्रतियोगिता में देवांशी खेमका प्रथम रहीं. इसमें 16 विद्यालयों के छात्रों ने अपनी प्रतिभा दिखाई.

खूंटी: बिचना स्थित संत अंथोनी हायर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को फादर जॉर्ज हेस की स्मृति में वार्षिक नबारुन डे मेमोरियल जोनल कविता लेखन प्रतियोगिता आयोजित हुई. प्रतियोगिता का विषय ‘असीम संभावनाओं की कला’ के तहत ‘मां की शक्ति ही दुनिया को संवारती है’ रखा गया, जिसमें 16 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया.

मुख्य अतिथि एएसआईएससी के जॉइंट सेक्रेटरी सीए फ्रांसिस ने कविता को संवेदनाओं और विचारों की अभिव्यक्ति बताया. संत अंथोनी डोरंडा की देवांशी खेमका प्रथम, संत जेवियर डोरंडा के कोरल डीयू लकड़ा द्वितीय और कार्मेल स्कूल हजारीबाग की ऋद्धि कुंवर तृतीय रहीं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >