उपायुक्त ने जल महोत्सव पखवाड़ा की समीक्षा की

जिले में जल संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर चलाये जा रहे जल महोत्सव पखवाड़ा कार्यक्रम की समीक्षा की.

खूंटी. उपायुक्त आर रॉनिटा ने समहरणालय स्थित सभागार में सोमवार को जिले में जल संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर चलाये जा रहे जल महोत्सव पखवाड़ा कार्यक्रम की समीक्षा की. उन्होंने जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत आयोजित गतिविधियों की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये. समीक्षा बैठक में उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि आठ मार्च से 22 मार्च तक चल रहे इस अभियान के अंतर्गत निर्धारित सभी कार्यक्रमों का प्रभावी और व्यापक क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाये, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक जल संरक्षण का संदेश पहुंच सके. समीक्षा बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि वर्तमान समय में जल संरक्षण सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकता बन गयी है. यदि अभी से इस दिशा में गंभीर प्रयास नहीं किये गये तो आने वाले समय में जल संकट और गहरा सकता है. उन्होंने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए जन सहभागिता बेहद आवश्यक है. उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विद्यालयों, पंचायतों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं विभिन्न सामाजिक संस्थानों के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं तथा लोगों को वर्षा जल संचयन, जल के समुचित उपयोग तथा स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी जाए. मालूम हो कि जिला जल एवं स्वच्छता समिति, खूंटी द्वारा आयोजित इस पखवाड़ा के दौरान जिले भर में जल संरक्षण, स्वच्छता तथा जनजागरूकता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है. इसका उद्देश्य आम लोगों को जल के महत्व के प्रति जागरूक करना और भविष्य के लिए जल संसाधनों के संरक्षण के लिए प्रेरित करना है. बैठक में उप विकास आयुक्त, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता, राज्य समन्वयक, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित थे.

लोगों को वर्षा जल संचयन के महत्व की जानकारी देने का निर्देश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satish sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >