समय पर शिकायत का करें निष्पादन : उपायुक्त

उपायुक्त लोकेश मिश्र ने बुधवार को खूंटी अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अंचल कार्यालय के सभी कार्यों का विस्तार से समीक्षा की.

उपायुक्त ने अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण खूंटी. उपायुक्त लोकेश मिश्र ने बुधवार को खूंटी अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अंचल कार्यालय के सभी कार्यों का विस्तार से समीक्षा की. उपायुक्त ने कार्यालय में कर्मियों की उपस्थिति, उनके कार्यों की प्रगति, भूमि जमाबंदी, दाखिल खारिज, सर्टिफिकेट से जुड़े मामलों के निष्पादन सहित अन्य कार्य का एक-एक कर जानकारी लिया. उन्होंने सभी कर्मियों की उपस्थिति शत प्रतिशत सुनिश्चित करते हुये जिम्मेदारी से सभी कामों का निष्पादन करने के लिए कहा. अंचल कार्यालय में लंबित मामलों का त्वरित तथा पारदर्शी तरीके से निष्पादन करने का निर्देश दिया. उन्होंने अंचल अधिकारी को आम जनता को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. कहा कि नागरिकों की शिकायतों का शीघ्र समाधान करें. निरीक्षण के क्रम में एसडीओ दीपेश कुमारी, अपर समाहर्ता परमेश्वर मुंडा, सीओ एसपी आर्या सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >