गोमदा पेयजलापूर्ति केंद्र चालू कराने की मांग

ग्रामीणों ने कॉंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के समक्ष रखी है.

सोनाहातू/राहे. राहे प्रखंड का वृहत जलापूर्ति केंद्र को पुनः चालू कराने की मांग ग्रामीणों ने कॉंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के समक्ष रखी है. ग्रामीणों की मांग और पेयजल की आवश्यकता को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने विभागीय मंत्री को पत्र लिख कर गोमदा पेयजलापूर्ति केंद्र को चालू कराने आग्रह किया. गोमदा पेयजलापूर्ति केंद्र से राहे, गोमदा, नावागांव, कटियाडीह गांव के 400 परिवार को पेयजल की आपूर्ति राहे-गोमदा के जलापूर्ति केंद्र से होती रही है. विगत दो वर्ष से जलापूर्ति बंद है. करोड़ों की पानी टंकी बेकार पड़ी हुई है. जलापूर्ति केंद्र को पुनः चालू कर देने से संबंधित गांव में पेयजल की समस्या काफी हद तक कम होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKHILESH MAHTO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >