अतिवृष्टि से नष्ट फसलों के सर्वे की मांग

राज्य सरकार द्वारा अतिवृष्टि से फसलों को हुए नुकसान में खूंटी जिला को शून्य दिखाया गया है

खूंटी. राज्य सरकार द्वारा अतिवृष्टि से फसलों को हुए नुकसान में खूंटी जिला को शून्य दिखाया गया है. इसे लेकर राजनीतिक कार्यकर्ता दिलीप मिश्र ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर जिले में फसलों को हुये नुकसान की जांच कर सरकार को रिपोर्ट भेजने का मांग की है. उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जो रिपोर्ट दी गयी है, वह गलत है. जिले में अतिवृष्टि के कारण जिले में 33 प्रतिशत से अधिक फसलों को नुकसान पहुंचा है. उन्होंने अति वृष्टि से फसलों के नुकसान की पुनः सर्वे कराने की मांग की है. मालूम हो कि लगातार बारिश से जिला में लगी फसलों को भारी नुकसान हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >