घटिया सड़क निर्माण की जांच की मांग

खूंटी-तोरपा-कोलेबीरा पथ के सुदृढ़ीकरण कार्य में बरती जा रही अनियमितता का मामला विधायक सुदीप गुड़िया ने शुक्रवार को विधानसभा में उठाया.

प्रतिनिधि, तोरपा.

खूंटी-तोरपा-कोलेबीरा पथ के सुदृढ़ीकरण कार्य में बरती जा रही अनियमितता का मामला विधायक सुदीप गुड़िया ने शुक्रवार को विधानसभा में उठाया. उन्होंने सड़क निर्माण कार्य की जांच कराकर संवेदक सहित दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की. शून्यकाल के दौरान उन्होंने मामले को उठाया. कहा कि उक्त पथ के सुदृढ़ीकरण कार्य में अनियमितता बरती जा जा रही है. घटिया सड़क निर्माण की ग्रामीणों से शिकायत मिलने के बाद भौतिक रूप से सड़क का निरीक्षण किया. उन्होंने देखा कि सड़क बनने के साथ टूट रही है. सड़क का पिच उखड़ गया है. कई जगहों पर गड्ढे बन गये हैं. जिससे दुर्घटनाएं हो रही हैं. विधायक ने बताया कि मामले में संबंधित विभाग के कार्यपालक अभियंता से शिकायत की, परंतु कोई ध्यान नहीं दिया गया.

ग्रामीण कर रहे हैं शिकायत :

तोरपा से खूंटी के बीच सड़क पर कई जगहों पर पिच उखड़ गयी है. सड़क पर गड्ढे बन गये हैं. इन गड्ढे के कारण दो पहिया व चार पहिया वाहनों को परेशानी हो रही है. सड़क पर दुर्घटना भी घट रही है. इसकी शिकायत ग्रामीण विधायक सुदीप गुड़िया से लगातार कर रहे थे. विधायक ने ग्रामीणों की शिकायत पर सड़क का निरीक्षण कर कार्यपालक अभियंता से शिकायत की थी, परंतु कार्रवाई नहीं हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >