खूंटी. खूंटी में बुधवार को रांची संयोजक स्तरीय समर्पण दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में रांची संयोजक के अंतर्गत रांची, खूंटी, मुरहू, सिल्ली, बुंडू, खलारी, नामकुम, नगड़ी, रातू, गुमला और लोहरदगा से आये संत महात्मा शामिल हुए. इस अवसर पर सतगुरु बाबा हरदेव सिंह जी महाराज को याद किया गया. कार्यक्रम में रांची संयोजक गुरुगाद्दी में विराजमान चंपा भाटिया जी ने कहा कि सतगुरु बाबा हरदेव सिंह जी महाराज ने अपने जीवन में मानवता का सेवा की. उन्होंने हमेशा मानव कल्याण के लिए प्यार और मानवता का संदेश दिया.
समर्पण दिवस मनाया गया

समर्पण दिवस मनाया गया
Copied link
खूंटी में बुधवार को रांची संयोजक स्तरीय समर्पण दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया.