सेवा भारती की बैठक में कार्य विस्तार का निर्णय

संघ भवन में संघ के सह जिला कार्यवाह पुष्पराज की अध्यक्षता में सेवा भारती की बैठक की गयी.

खूंटी. संघ भवन में संघ के सह जिला कार्यवाह पुष्पराज की अध्यक्षता में सेवा भारती की बैठक की गयी. बैठक में कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गयी और कार्य को विस्तार देने का निर्णय लिया गया. जिसमें अपने जिले में कार्य आरंभ करने का निर्णय लिया गया. सह जिला कार्यवाह पुष्पराज ने कहा की नारियों में समाज को परिवर्तन की दिशा में ले जाने की क्षमता है. उन्हें आज जगने की आवश्यकता है. सभी नारियों को अपने समाज के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता है. सेवा भारती का कार्य गांव के सबसे छोटी इकाई से होगी. छोटी इकाई को जागरूक करने की आवश्यकता है. हमारी छोटी इकाई समाज के रूप में अगर खड़ा हो जाता है, तो बहुत बड़ा कार्य हो सकता है. देश के लिए और समाज के लिए समाज को संगठित करने की दिशा में हम आगे बढ़ सकते हैं. बैठक में जिला समिति का गठन किया गया. जिसमें संरक्षक चंद्र किशोर साहू, अध्यक्ष सुभाष कुमार मिश्र, उपाध्यक्ष सोमा मुंडा, सचिव सुरेश कुमार महतो, कोषाध्यक्ष उमेश शर्मा, सदस्य सीमा देवी, सुलोचना देवी, सरस्वती देवी, सारिका गोप, संतोष कुमार त्रिपाठी, हिसीमुनि पूर्ति, मुसाफिर विश्वकर्मा बनाये गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >