सोनाहातू के जाड़ेया मोड़ के समीप से वृद्ध का शव बरामद

रंगामाटी सड़क के जाड़ेया मोड संगम होटल के आसपास एक बुजुर्ग मृत व्यक्ति का शव पड़ा हुआ मिला.

सोनाहातू. थाना क्षेत्र के सिल्ली रंगामाटी सड़क के जाड़ेया मोड संगम होटल के आसपास एक बुजुर्ग मृत व्यक्ति का शव पड़ा हुआ मिला. गुरुवार दिन के करीब एक बजे के आसपास वृद्ध बीरदीडिह गांव की ओर से आते देखा गया था. लेकिन सोनाहातू आसपास में दो बजे के करीब आंधी तूफान के साथ बारिश भी हुई थी. बादल गरजने के साथ ही ठनका गिरा था. लोगों का कहना है कि मृत व्यक्ति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और आसपास के गावों में भटक रहा था. जानकारी के मुताबिक वृद्ध ब्यक्ति की मौत ठनका गिरने के कारण ही हुई होगी. पुलिस शव को सोनाहातू थाना ले आयी है, शव का शिनाख्त होने के बाद मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKHILESH MAHTO

AKHILESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >