उपायुक्त ने सरकारी स्कूल के टॉपरों को किया सम्मानित

समाहरणालय सभागार में समारोह आयोजित कर उपायुक्त आर रॉनिटा ने टॉपरों को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया.

प्रतिनिधि, खूंटी.

जिले के सरकारी स्कूलों से 10वीं और 12वीं की परीक्षा में टॉपर विद्यार्थियों को जिला प्रशासन ने शुक्रवार को सम्मानित किया. समाहरणालय सभागार में समारोह आयोजित कर उपायुक्त आर रॉनिटा ने टॉपरों को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया. उन्हों ने मेधावी विद्यार्थियों से बातचीत की. वहीं उनके भविष्य में करियर को लेकर योजनाओं का जानकारी ली. उपायुक्त ने उन्हें मार्गदर्शन भी दिया. कहा कि जिले की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. किसी भी विद्यार्थी की पढ़ाई आर्थिक कारणों से बाधित नहीं होने दी जायेगी. उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति और अन्य शासकीय योजनाओं के माध्यम से हरसंभव सहायता प्रदान की जायेगी. कहा कि इन छात्रों की सफलता जिले के सरकारी विद्यालयों की गुणवत्ता और शिक्षकों के समर्पण को दर्शाती है. उन्होंने अन्य विद्यार्थियों से भी प्रेरणा लेने की अपील की. मौके पर एसडीओ दीपेश कुमारी, डीडीसी श्याम नारायण राम, डीओ अपरुपा पॉल चौधरी, डीएसइ अभय कुमार शील, अधिकारी, शिक्षक व अभिभावक उपस्थित थे.

सीबीएसइ में इन विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

10वीं जिला टॉपर- विकास सिंह 80.6%, मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय खूंटी

12वीं (आर्ट्स)- पल्लवी कुमारी 90.2%, मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय खूंटी

12वीं (कॉमर्स)- विकास कुमार 73.8%, मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय खूंटी

12वीं (साइंस)- अंकेश कुमार 80.8%, मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय खूंटी

झारखंड बोर्ड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले विद्यार्थी

10वीं जिला टॉपर- वर्षा कुमारी 94.6%, सेंट एनी गर्ल्स हाई स्कूल, तोरपा

12वीं (आर्ट्स)- चंदन लोहरा 90%, एसएस प्लस टू हाई स्कूल, रनिया

12वीं (कॉमर्स)- चमेली कुमारी 88.2%, श्री हरि प्लस टू हाई स्कूल, तोरपा

12वीं (साइंस)- दिव्या कुमारी 84.8%, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, खूंटी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार खूंटी के ब्यूरो प्रभारी हैं और उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने वर्ष 2010 में खूंटी से पत्रकारिता की शुरुआत की और वर्ष 2017 में प्रभात खबर से जुड़े. लंबे समय से खूंटी जिले में सक्रिय पत्रकारिता के कारण उन्हें जिले के सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक मामलों की गहरी समझ और मजबूत पकड़ है.

चंदन कुमार नक्सली घटनाओं, आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों, राजनीतिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों और जिला प्रशासन की गतिविधियों सहित जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं. क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को सामने लाने और आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देने वाली उनकी पत्रकारिता उनकी खास पहचान है.

खूंटी की स्थानीय परिस्थितियों और संवेदनशील मुद्दों की समझ के साथ वे तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >