मोबाइल हेल्थ यूनिट का संचालन तय रोस्टर के अनुरूप करें : डीसी

खूंटी उपायुक्त ने स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने मोबाइल हेल्थ यूनिट का संचालन रोस्टर के अनुसार करने और निर्माणाधीन स्वास्थ्य केंद्रों को पूरा करने का निर्देश दिया।

खूंटी. समाहरणालय सभागार में गुरुवार को उपायुक्त मो जावेद हुसैन की अध्यक्षता में नीति आयोग और प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन योजना के तहत स्वीकृत और क्रियान्वित योजनाओं की समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने योजनाओं की प्रगति, निर्माण कार्यों की स्थिति तथा स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की विस्तृत जानकारी ली. उन्होंने पीएम आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिषन योजना के तहत अड़की और खूंटी सहित विभिन्न क्षेत्रों में निर्माणाधीन स्वास्थ्य उपकेंद्र और अन्य स्वास्थ्य भवन के कार्य की जानकारी ली. उन्होंने समय सीमा के अंदर सभी निर्माण कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया. वहीं कहा कि जो भवन पूर्ण हो चुके हैं उन्हें हैंडओवर कर स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन प्रारंभ करें. उपायुक्त ने मोबाइल हेल्थ यूनिट का संचालन निर्धारित रोस्टर के अनुरूप करने का निर्देश दिया. प्रत्येक वाहन के साथ सहिया और एएनएम को टैग कर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए कहा. संपूर्णता अभियान एवं आकांक्षा हाट जैसे कार्यक्रमों का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का निर्देश दिया. बैठक में आकांक्षी जिला एवं ब्लॉक कार्यक्रम के तहत प्रस्तावित विभिन्न योजनाओं पर भी चर्चा की गई. उपायुक्त ने योजनाओं के प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन करने का निर्देश दिया. उन्होंने सोलर लिफ्ट इरिगेशन के माध्यम से विभिन्न फसलों की खेती करने को लेकर किसानों को प्रशिक्षण देने और उपयुक्त वातावरण में खेती के लिए कृषि, आत्मा समेत अन्य विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए फसलों का अच्छे से चयन करने का निर्देश दिया. मौके पर डीडीसी प्रवीण कुमार प्रकाश, सिविल सर्जन डॉ एलआर पाठक सहित अन्य उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार खूंटी के ब्यूरो प्रभारी हैं और उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने वर्ष 2010 में खूंटी से पत्रकारिता की शुरुआत की और वर्ष 2017 में प्रभात खबर से जुड़े. लंबे समय से खूंटी जिले में सक्रिय पत्रकारिता के कारण उन्हें जिले के सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक मामलों की गहरी समझ और मजबूत पकड़ है.

चंदन कुमार नक्सली घटनाओं, आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों, राजनीतिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों और जिला प्रशासन की गतिविधियों सहित जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं. क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को सामने लाने और आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देने वाली उनकी पत्रकारिता उनकी खास पहचान है.

खूंटी की स्थानीय परिस्थितियों और संवेदनशील मुद्दों की समझ के साथ वे तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >