नगर पंचायत के अध्यक्ष व वार्ड पार्षद को डीसी ने दिलायी शपथ

उपायुक्त आर रॉनिटा द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी.

खूंटी. खूंटी नगर पंचायत क्षेत्र के लिए निर्वाचित अध्यक्ष रानी टुटी को बुधवार को समाहरणालय स्थित सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त आर रॉनिटा द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी. इस अवसर पर उपायुक्त द्वारा नगर पंचायत के अंतर्गत निर्वाचित सभी 19 वार्ड पार्षदों को भी शपथ दिलायी गयी. कार्यक्रम के दौरान सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया. उपायुक्त आर रॉनिटा ने सभी निर्वाचित अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जन अपेक्षाओं के अनुरूप ईमानदारी, पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्य करें. उन्होंने नगर क्षेत्र के समग्र विकास, स्वच्छता, आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु समर्पित भाव से कार्य करने की अपील की. कार्यक्रम के दौरान निर्वाची पदाधिकारी, सहायक निर्वाची पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satish sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >