दांतोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का आयोजन

सोमवार को नियोजनालय परिसर में एक दिवसीय दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का आयोजन किया गया.

खूंटी. श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत जिला नियोजनालय -सह-मॉडल करियर सेंटर, खूंटी द्वारा सोमवार को नियोजनालय परिसर में एक दिवसीय दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का आयोजन किया गया. इस रोजगार मेले का उद्देश्य जिले के बेरोजगार युवाओं एवं युवतियों को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना था. कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यपालक दंडाधिकारी विपिन चन्द्र विश्वास, जिला नियोजन पदाधिकारी आनंद कुमार, सहायक रोजगार अधिकारी अनुज कुमार तथा भारत सरकार के अनुसूचित जनजाति/अनुसूचित जाति के प्रतिनिधियों एवं नियोजकों की गरिमामयी उपस्थिति में संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया. इस अवसर पर जिला नियोजन पदाधिकारी आनंद कुमार ने उपस्थित अभ्यर्थियों का स्वागत करते हुए नियोजनालय द्वारा प्रदान की जा रही विभिन्न सुविधाओं जैसे पंजीकरण, कैरियर काउंसलिंग, पुस्तकालय, आईटी लैब आदि की जानकारी दी. कुछ अभ्यर्थियों को चयन के उपरांत मौके पर ही नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए गए. इस रोजगार मेले में कुल 19 नियोजकों ने भाग लिया. 550 आवेदकों ने पंजीकरण कराया. नियोजकों के माध्यम से कुल 48 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया गया, जबकि 137 आवेदकों को शॉर्टलिस्ट किया गया. मौके पर मधु सिंह,दीपक कुमार वर्मा, राकेश कुमार आदि कर्मी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satish sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >