खूंटी. रनिया के बलकेल स्थित बजरंग बली मंदिर की वर्षगांठ पर युवा शांति क्लब बलकेल की ओर से शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा के जिलाध्यक्ष आनंद कुमार और निखिल कंडुलना ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आनंद कुमार ने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करता है. ऐसे कार्यक्रमों से युवाओं में संस्कार, अनुशासन और सामाजिक समरसता का भाव विकसित होता है. उन्होंने युवा शांति क्लब बलकेल की पहल की सराहना करते हुए कहा कि लोक संस्कृति को सहेजना आज की आवश्यकता है. कार्यक्रम में नागपुरी आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया. जिसमें लोकगीत, झूमर, करमा और आधुनिक धुनों का शानदार प्रस्तुति की गयी. कलाकारों ने भक्ति गीतों से माहौल को भक्तिमय बना दिया. कार्यक्रम में भाजपा रनिया मंडल अध्यक्ष सुशीला देवी, उपाध्यक्ष डोमन सिंह, पंचायत अध्यक्ष प्रदीप नाग, कुलदीप नाग, शिव अवतार सिंह, दामू, धनेश्वर नाग, बलराम काशी सहित अन्य उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
