धान चाकी में आग लगने से फसल राख

प्रखंड क्षेत्र के डोम्बोडीह गांव निवासी शंकर महतो ने अपने खलिहान में आग लगी

तमाड़. प्रखंड क्षेत्र के डोम्बोडीह गांव निवासी शंकर महतो ने अपने खलिहान में धान की फसल को चाकी बनाकर सुरक्षित रखा था. बीते देर रात एक महिला शौच के लिए बाहर निकली तो उसने देखा कि धान की चाकी में तेज लपटों के साथ आग लगी हुई है. इसके बाद गांव में अफरा-तफरी मच गयी और ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों ने अपने स्तर पर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि तब तक धान की पूरी चाकी जल कर नष्ट हो चुकी थी. आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. घटना की सूचना मिलते ही मुखिया प्रतिनिधि रवी पातर ने घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने बताया कि अगलगी में पीड़ित परिवार को लगभग 70 हजार रुपये का नुकसान हुआ है. उन्होंने सरकार से पीड़ित परिवार को शीघ्र उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SHUBHAM HALDAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >