अपराधियों ने 20 हजार लूटे, गोली चलायी, मजदूर घायल

रविवार साप्ताहिक बाजार जम्हार में अपराधियों ने चलायी गोली

प्रतिनिधि, कर्रा : कर्रा प्रखंड के साप्ताहिक बाजार जम्हार में रविवार की दोपहर तीन अज्ञात अपराधियों ने धान-मड़ुवा खरीदारी कर रहे दुकानदार गोविंदपुर निवासी कुलदीप साहू की दुकान में लूटपाट की. अपराधियों ने दुकान से 20 हजार रुपये लूट लिये. लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियों ने गोली चलायी, जिससे दुकान में काम कर रहा मजदूर सुनील नाग घायल हो गया. गोली उसके सीने को छूते हुए बायें हाथ में लगी. घटना के बाद अपराधी फरार हो गये. जानकारी के अनुसार बाजार में दुकान लगाने के बाद कुलदीप किसी काम को लेकर कहीं गये थे. दुकान मजदूर चला रहा था. इसी क्रम में तीन अपराधी लूटपाट करने लगे, विरोध करने पर उन्होंने मजदूर सुनील नाग पर गोली चला दी. घटना की सूचना मिलने पर जरियागढ़ पुलिस पहुंची और जख्मी मजदूर को सीएचसी पहुंचाया. इलाज के बाद उसे सुरक्षित घर भेज दिया गया. सूचना मिलने के बाद तोरपा एसडीपीओ क्रिस्टोफर केरकेट्टा भी जरियागढ़ थाना पहुंचे. वहीं बाला मोड़, उड़िकेल, जरियागढ़ और गोविंदपुर पथ में जांच अभियान चलाया गया. उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है. वहीं अपराधियों की धर-पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है. मामले का खुलासा करने के लिए कर्रा और जरियागढ़ थाना की संयुक्त टीम गठित की गयी है. जल्द ही तीनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >