गैस सिलिंडर के लिए भटक रहे हैं उपभोक्ता

जिले में घरेलू गैस की किल्लत लगातार जारी है.

खूंटी. जिले में घरेलू गैस की किल्लत लगातार जारी है. होली के बाद से लेकर अब तक लोग घरेलू गैस सिलिंडर लेकर इधर-उधर भटक रहे हैं. गुरुवार को भी लोगों को गैस सिलिंडर नहीं मिला. जिसके कारण लोग काफी परेशान नजर आ रहे हैं. कई लोग पूरे दिन गैस एजेंसी के कार्यालय और गोदाम का चक्कर लगाते रहे. घरेलू गैस सिलिंडर नहीं मिलने के कारण बड़े किचन में अधिक दिक्कत हो गयी है. जानकारी के अनुसार पुलिस लाइन, जेल, सीआरपीएफ कैंप, हॉस्टल और किराये में रहने वाले विद्यार्थियों को दिक्कत हो गयी है. इसके साथ ही व्यवसायिक गैस सिलिंडर की आपूर्ति बंद है. जिसके कारण शहर के कुछ रेस्टोरेंट में मेन्यू में कटौती की गयी है. दूसरी तरफ लोग गैस सिलिंडर के लिए बुकिंग भी नहीं कर पा रहे हैं. जिस नंबर पर सिलिंडर बुकिंग की जानी है, उसमें फोन ही नहीं लग रहा है. जिसके कारण उपभोक्ता अधिक परेशान हो रहे हैं. अगर कुछ दिन यही स्थिति रही तो लोगों के सामने बड़ी विकट समस्या उत्पन्न हो जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >