नगर पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक

कांग्रेस जिलाध्यक्ष रवि मिश्र की अध्यक्षता में जिला पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक की गयी.

खूंटी. सांसद कालीचरण मुंडा के आवासीय कार्यालय में गुरुवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष रवि मिश्र की अध्यक्षता में जिला पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक की गयी. बैठक में मुख्य रूप से आगामी नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद और सभी वार्डों में वार्ड पार्षद के चुनाव को लेकर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में सर्वसम्मति से सभी वार्ड पार्षद और अध्यक्ष पद में पार्टी समर्थित कार्यकर्ता खड़ा करने का निर्णय लिया गया. वहीं अपनी पार्टी समर्थित उम्मीदवारों को विजयी बनाने का पूर्ण प्रयास करने का निर्णय लिया गया. नगर पंचायत चुनाव के मद्देनजर नगर पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए सभी वार्ड में बैठक कर चुनाव लड़ने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों का आवेदन पत्र एकत्र करने के लिए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गयी. जिसमें पीटर मुंडू, रविकांत मिश्र, विलसन तोपनो, सुनीता गोप, गुलाम गौस शामिल हैं. बैठक में कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष रामकृष्ण चौधरी, पांडेया मुंडा, नईमुद्दीन खान, शहिन्द्र महतो, विलसन बोदरा, सोहेल अंसारी, अनमोल होरो, मीनाक्षी टोपनो, माईकल तिड़ू आदि शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >