खूंटी. हल्द्वानी में आयोजित कांग्रेस की रैली के बाद कांग्रेस अध्यक्ष माननीय मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण के उपरांत स्थानीय कुछ लोगों द्वारा सभा स्थल पर कथित तौर पर गंगा जल छिड़क कर शुद्धिकरण किए जाने की घटना को लेकर कांग्रेस जिला प्रषासन ने रोष व्यक्त किया है. घटना के विरोध में शुक्रवार को स्थानीय भगत सिंह चौक में जिला कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार का पुतला दहन किया.
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रवि मिश्र ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे देश के वरिष्ठ नेता और दलित समाज के गौरव हैं. उनके संबोधन के बाद जिस तरह से सभा स्थल को गंगाजल से धोया गया. वह संविधान और बाबा साहेब के आदर्शों का अपमान है. यह कृत्य भाजपा और उससे जुड़े संगठनों की संकीर्ण और छुआछूत वाली सोच को दर्शाता है.
कांग्रेस पार्टी इस घृणित मानसिकता के खिलाफ अंतिम सांस तक लड़ाई लड़ेगी. उन्होंने घटना की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों पर एससी-एसटी एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई करने का मांग किया. मौके पर पीटर मुडू, विलसन तोपनो, शहिन्द्र महतो, गुलाम गौस, सुनीता गोप, प्रनीत तोपनो, जुनैद खान, हेलेन तिडू, बसंत सुरीन, विक्रम नाग सहित अन्य उपस्थित थे.
