राष्ट्रीय कोचिंग कोर्स में शामिल हुए कोच

राष्ट्रीय कोचिंग कोर्स में खूंटी सहित पांच राज्य के 33 कोच ने हिस्सा लिया.

खूंटी. ओलिंपिक गोल्ड क्वेस्ट के तत्वावधान में 16 मार्च से 22 मार्च तक जमशेदपुर में नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय कोचिंग कोर्स में खूंटी सहित पांच राज्य के 33 कोच ने हिस्सा लिया. जिसमें खूंटी राइफल शूटिंग क्लब के राइफल और पिस्टल शूटिंग कोच अनुज कुमार ने प्रशिक्षण प्राप्त किया. उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में राइफल और पिस्टल शूटिंग का तकनीकी जानकारी दी गयी. वहीं स्पोर्ट्स साइंस और साइकोलॉजी की जानकारी दी गयी. उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का लाभ जिले के राइफल और पिस्टल शूटर को मिलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >