तोरपा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की बहन और झारखंड मुक्ति मोर्चा ओड़िशा की अध्यक्ष अंजनी सोरेन का शुक्रवार को तोरपा में झामुमो कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. बिरमित्रापुर जाने के क्रम में अंजनी सोरेन कुछ देर के लिए तोरपा में रुकीं.
इस दौरान विधायक सुदीप गुड़िया, जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद समेत पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. स्वागत करने वालों में जिप सदस्य सुशांति कोनगाड़ी, प्रखंड अध्यक्ष रुबेन तोपनो, शिशिर तोपनो, विमला डोडराय, जोलेन बारला, जयदीप तोपनो, जेम्स, उदय और मुकेश समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल थे.
