प्रत्येक क्षेत्र में क्लब के सदस्य कर रहे कार्य : विधायक

नीलू फैंस क्लब की बैठक बुधवार को विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा के आवास पर विनोद नाग की अध्यक्षता में हुई.

प्रतिनिधि, खूंटी : नीलू फैंस क्लब की बैठक बुधवार को विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा के आवास पर विनोद नाग की अध्यक्षता में हुई. इसमें विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि नीलू फैंस क्लब का कार्य क्षेत्र केवल खेल तक ही सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है. सामाजिक व सांस्कृतिक क्षेत्र में क्लब के सभी सदस्य कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं. बैठक में क्लब का महासम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया. वहीं आगामी विधानसभा चुनाव में नीलकंठ सिंह मुंडा को विजयी बनाने का भी संकल्प लिया गया. ज्ञात हो कि नीलू फैंस क्लब की स्थापना सन 2016 में हुई थी. अपने स्थापना से लेकर आज तक क्लब विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के साथ-साथ सामाजिक व सांस्कृतिक क्षेत्र में कार्य कर रहा है. क्लब से 272 टीमें जुड़े हैं. संचालन मदन मोहन गोप ने किया. बैठक में विनोद नाग, काशीनाथ महतो, बिरसा धान, चरण खालको, हरिनाथ मुंडा, लीलू पहन, जगमोहन, मानसिंह मुंडा, बलराम मंडा, राजेश नाग, तिबू नाग, अनूप कुजूर, देवानंद मुंडा, दसई मुंडा, राजेश महतो, चेपा मुंडा, जितन स्वांसी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >