जिले में बंद असरदार, नहीं खुले शहर के दुकान-प्रतिष्ठान

सर्व सनातन धर्म के द्वारा आहूत अनिश्चितकालीन खूंटी जिला बंद सोमवार को असरदार रहा.

खूंटी. मुरहू में उत्पन्न तनाव के बाद पुलिस की कार्रवाई को एकतरफा बताते हुए सर्व सनातन धर्म के द्वारा आहूत अनिश्चितकालीन खूंटी जिला बंद सोमवार को असरदार रहा. खूंटी में सुबह से ही स्वतः दुकानें नहीं खुलीं. शहर के सभी हिस्सों में लगभग सभी दुकान-प्रतिष्ठान बंद रहे. कई मॉल और मार्केट कांप्लेक्स भी बंद रहे. हालांकि वाहनों का आवागमन बाधित नहीं हुआ. जिसके कारण राहगीरों को थोड़ी राहत मिली. वहीं सोमवार साप्ताहिक हाट में भी कुछ छोटी दुकानें ही लगी थी. इधर निर्दोष व्यक्तियों को छोड़ने तथा पत्थरबाजी करने वाले दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर स्थानीय नेताजी चौके समीप सर्व सनातन धर्म के तत्वावधान में लोगों ने धरना दिया. इस दौरान जितेंद्र कश्यप ने कहा कि प्रशासन द्वारा निर्दोष हिंदुओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं करने का आश्वासन दिया गया था. इसके बाद भी पुलिस ने तीन निर्दोष लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जब तक उन्हें बाइज्जत बरी नहीं किया जाता है, तब तक बंद जारी रहेगा.

तोरपा में बंद का व्यापक असर

खूंटी के मुरहू की घटना के विरोध में विभिन्न हिंदू संगठनों द्वारा आहूत खूंटी जिला बंद का असर तोरपा में भी रहा. बंद स्वतः स्फूर्त रहा. सोमवार को सुबह से ही तोरपा की दुकानें व व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे. सभी समुदाय के लोगों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद रखी. वाहनों की आवाजाही सामान्य रही. इस दौरान लोगों ने घटना में एक पक्षीय कार्रवाई का विरोध किया, पत्थरबाजों को पकड़ने तथा हिरासत में लिये लोगों को बिना शर्त छोड़ने की मांग की.

रनिया में साप्ताहिक बाजार भी बंद रहा

विभिन्न हिंदू संगठनों द्वारा आहूत बंद का रनिया में भी असर रहा. रनिया प्रखंड मुख्यालय स्थित ब्लॉक चौक सहित अन्य स्थानों पर दुकानों को बंद रखा गया. बंद के कारण बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा और लोगों की आवाजाही भी काफी कम रही. रनिया में लगने वाला साप्ताहिक बाजार भी इस दौरान पूरी तरह बंद रहा.

नेताजी चौके समीप धरना पर बैठे सर्व सनातन धर्म के लोग

गिरफ्तार किये गये निर्दोष लोगों की रिहाई की मांगB

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >