CISCE रीजनल हॉकी प्रतियोगिता: लोयोला इंग्लिश मीडियम स्कूल की बालक टीम बनी चैंपियन, बालिका टीम उपविजेता

सीआईएससीई रीजनल हॉकी प्रतियोगिता में लोयोला इंग्लिश मीडियम स्कूल, खूंटी ने शानदार प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता में बालक टीम चैंपियन बनी जबकि बालिका टीम ने उपविजेता का खिताब जीता.


खूंटी: गुमला स्थित डॉन बॉस्को स्कूल में आयोजित सीआईएससीई रीजनल हॉकी प्रतियोगिता में लोयोला इंग्लिश मीडियम स्कूल, खूंटी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया. अंडर-17 बालक वर्ग में लोयोला की टीम ने मेजबान डॉन बॉस्को, गुमला को रोमांचक फाइनल मुकाबले में 1-0 से हराकर रीजनल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. वहीं, अंडर-17 बालिका वर्ग में टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का खिताब अपने नाम किया.

बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में लोयोला के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया. टीम के बेहतर तालमेल, अनुशासित खेल और मजबूत रक्षण के सामने डॉन बॉस्को की टीम गोल करने में सफल नहीं हो सकी. पूरे मैच में 1-0 की बढ़त बनाए रखते हुए लोयोला ने खिताब अपने नाम कर लिया. खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर मैदान में मौजूद दर्शकों ने जमकर उत्साह बढ़ाया.

बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में लोयोला इंग्लिश मीडियम स्कूल का सामना प्रभात तारा, धुर्वा से हुआ. मुकाबले में प्रभात तारा की टीम ने 3-0 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया. हालांकि, हार के बावजूद लोयोला की बालिका टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाते हुए उपविजेता बनने का गौरव हासिल किया. विद्यालय की इस उपलब्धि में कोच अमित सौरभ एक्का की महत्वपूर्ण भूमिका रही. टीम मैनेजर पल्लवी कुमारी और अतुल मसीह टोप्पो ने भी खिलाड़ियों का लगातार मार्गदर्शन किया. प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन, टीम भावना और खेल कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया.

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने विजेता खिलाड़ियों, कोच और टीम प्रबंधन को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों ने रीजनल स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, अभिभावकों और पूरे खूंटी जिले का नाम रोशन किया है. उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने का माध्यम है. उन्होंने विश्वास जताया कि विद्यालय के खिलाड़ी भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे. विद्यालय परिवार ने दोनों टीमों की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >