सारिया नाज बनी चिल्ड्रेन ऑफ न्यू डॉन स्कूल की टॉपर

आइसीएसइ दसवीं की परीक्षा में चिल्ड्रेन ऑफ न्यू डॉन स्कूल की सारिया राज 90.4 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय की टॉपर बनी है.

डॉक्टर बनना चाहती है सारिया

नाज

तोरपा. आइसीएसइ दसवीं की परीक्षा में चिल्ड्रेन ऑफ न्यू डॉन स्कूल की सारिया राज 90.4 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय की टॉपर बनी है. ज्ञान ओहदार 89.6 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय का सेकेंड टॉपर और आयुष सिंह राठौर 88 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय के थर्ड टॉपर बने हैं. विद्यालय से कुल 70 विद्यार्थियों ने दसवीं की परीक्षा दी थी. इसमें 69 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं. 40 प्रथम श्रेणी, 19 द्वितीय व 10 तृतीय श्रेणी में पास हुए. प्राचार्या सिस्टर सुषमा ने बताया कि विद्यालय के नौ विद्यार्थियों ने डिस्टिन्गशन मार्क्स हासिल किया है. डिस्टिन्गशन मार्क हासिल करने वाले विद्यार्थियों में सारिया नाज, ज्ञान ओहदार, आयुष सिंह ठाकुर के अलावा काजल कुमारी, श्रद्धा कुमारी, अर्णव सोनी, रमोला बारला, आशीष तोपनो व नमन कुमार भगत शामिल है.

डॉक्टर बनना चाहती है विद्यालय टॉपर सारिया :

चिल्ड्रेन ऑफ न्यू डॉन की टॉपर सारिया नाज मेडिकल की पढ़ाई कर डॉक्टर बन समाज की सेवा करना चाहती है. सारिया के पिता इलियास अंसारी तोरपा में कपड़े की दुकान चलाते हैं. जबकि मां निखत परवीन गृहिणी हैं. तीन भाई-बहनों में सारिया बड़ी हैं. उसमें कक्षा एक से लेकर दसवीं तक की पढ़ाई इसी स्कूल से की है.

क्या कहती हैं प्राचार्या :

चिल्ड्रेन ऑफ न्यू स्कूल की प्राचार्या सिस्टर सुषमा तोपनो ने सभी विद्यार्थियों को सफलता के लिए शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि विद्यार्थी इसी तरह मेहनत कर पढ़ाई जारी रखे सफलता जरूर मिलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH SHARMA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >