समर कैंप में बच्चों ने सीखी ज्ञान-विज्ञान की बातें

समर कैंप में बच्चों के बीच विभिन्न तरह की गतिविधियां कराई गई.

खूंटी. संकुल दो दिवसीय स्तरीय समर कैंप का आयोजन अजीम प्रेमजी फाउंडेशन और झारखंड शिक्षा परियोजना खूंटी के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय घाघरा और कालामाटी में किया गया. समर कैंप में बच्चों के बीच विभिन्न तरह की गतिविधियां कराई गई. जिसमे मुख्यतः विज्ञान में कप टेलीफोन, पिनहोल कैमरा, खाद्य शृंखला, पौधों में विविधता, अम्ल और क्षार, विद्युत परिपथ, गणित मे त्रिविमीय आकृतियां, गिनती ठोस आकृतियों से, तीली बंडल, क्षेत्रफल और परिमाप, भाषा में बाल अखबार, कहानी से बिग बुक का निर्माण, पाठ्यपुस्तक के कहानी से नाट्य मंचन, बालगीत, कविता, पेंटिंग, कला और शिल्प में बच्चे मिट्टी से खिलौने का निर्माण आदि गतिविधि की गई. प्रखंड साधन सेवी विजय कुमार शर्मा ने कहा कि इस तरह की गतिविधि होने से बच्चों की प्रतिभा निखरती है. आयोजन को सफल बनाने में संकुल साधनसेवी अजीत मिश्र, धनंजय कुमार, दोनों विद्यालयों के शिक्षक और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सदस्य का योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >