बाल संरक्षण, पॉक्सो एक्ट पर प्रशिक्षण का आयोजन

खूंटी में जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा पॉक्सो एक्ट और बाल सुरक्षा कानूनों पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जानें इसके मुख्य उद्देश्य और जानकारी।

खूंटी. जिला बाल संरक्षण इकाई के द्वारा कर्रा सोसाइटी फॉर रूरल एक्शन के सहयोग से शनिवार को मासिक परीक्षण शृंखला की शुरुआत की गयी. इसे लेकर शनिवार को डीआरडीए सभागार में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. इस अवसर पर बाल संरक्षण कानून, पॉक्सो एक्ट, मिशन वात्सल्य और बाल सुरक्षा तंत्र के प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी दी गयी.

बच्चों के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम, बाल अधिकारों की सुरक्षा, त्वरित हस्तक्षेप तथा विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर चर्चा की गयी. मौके पर प्रभारी पदाधिकारी सामाजिक सुरक्षा कोषांग आनंद कुमार, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी अल्ताफ खान, संरक्षण पदाधिकारी मो शमीमुद्दीन अंसारी आदि उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >