चिकित्सा शिविर में मरीजों की जांच

मेंही आश्रम शांतिपुरी शबरी कुटिया मुरहू में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया.

खूंटी. एकल विद्यालय आरोग्य योजना मुरहू के तत्वावधान में रविवार को मुरहू सीएचसी के सौजन्य से महर्षि मेंही आश्रम शांतिपुरी शबरी कुटिया मुरहू में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में आश्रम में आये 100 से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच की गयी. वहीं मरीजों के बीच मुफ्त दवा दी गयी. लोगों में ज्यादातर खून की कमी, कमजोरी, उच्च रक्तचाप और कुछ डायबिटीज के मरीज मिले. जिन्हें चिकित्सकों ने उचित दवा के साथ-साथ सलाह भी दी. संचालन में मेडिकल टीम के सनिका पांडू, ताराश्री कुमारी, समिति के डॉ डीएन तिवारी, संजय सत्संगी, सुबोध कुमार, ध्रुवेंद्र भास्कर आदि सक्रिय थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >