श्री श्याम मंदिर से शुरु हुआ चंग होली धमाल का कार्यक्रम

चंग का कार्यक्रम देर शाम तक चला और इसमें शामिल लोगों ने सामुहिक रुप से होली धमाल का आनंद उठाया

किशनगंज बाबा श्याम के दरबार में मची रे होली, बाबा श्याम के दरबार आदि फागुन गीतों से सोमवार की देर शाम शहर के श्री श्याम मंदिर तेघरिया धाम गूंज उठा. इसी के साथ श्री श्याम मंदिर से दस दिवसीय चंग सह होली धमाल कार्यक्रम की शुरुआत हुई. सबसे पहले श्याम बाबा के दरबार में पूजा अर्चना हुई और इसके बाद गणेश वंदना के साथ प्रारंभ होली धमाल में जमकर लोगों ने ठूमके लगाये इस अवसर पर लोगों ने अपने राजस्थानी लोक संस्कृति के जरिये होली की धमाल कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर सभी को झूमा दिया. चंग का कार्यक्रम देर शाम तक चला और इसमें शामिल लोगों ने सामुहिक रुप से होली धमाल का आनंद उठाया और खुब झूमे. चंग व होली धमाल कार्यक्रम मारवाडी युवा मंच की ओर से आयोजित किया गया है. होली तक शहर के अलग अलग इलाके में चंग का कार्यक्रम होगा और लोग होली तक जमकर चंग एवं होली धमाल कार्यक्रम का आनंद उठायेंगे. इस आयोजन को लेकर शहर में मारवाडी युवा मंच एवं मारवाड़ी समाज के लोगों में उत्साह का माहौल बना हुआ है. श्री श्याम मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग जुटे थे. जिसमें मुख्य रुप श्री श्याम सेवा समिति के मदन शर्मा, मारवाडी युवा मंच के अध्यक्ष शरद कानोडिया, अनिल लूणीया एवं श्याम भक्तगण में एस के सिंह, मनोज शर्मा, पवन बांठिया, मुकुंद शर्मा, गोकुल बिहानी, सोनू, भावेश जालान आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >