शत प्रतिशत रिजल्ट पर कॉलेज में मना जश्न

इंटरमीडिएट की परीक्षा में शत-प्रतिशत रिजल्ट आने पर गुरुवार को विद्यालय परिसर में जश्न मनाया गया.

तोरपा. संत अन्ना बालिका इंटर कॉलेज, तोरपा में इस वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा में शत-प्रतिशत रिजल्ट आने पर गुरुवार को विद्यालय परिसर में जश्न मनाया गया. आर्ट्स, कॉमर्स एवं साइंस तीनों संकाय में कॉलेज की छात्राओं ने शत प्रतिशत सफलता हासिल की है . इस सफलता पर विद्यालय के शिक्षक व छात्राओं ने एक दूसरे को बधाई दी तथा ढोल मांदर की थाप पर जम कर थिरके. कॉलेज की प्राचार्य सिस्टर अलमा बिलुंग ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है. उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satish sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >