प्रत्याशियों को मिला चुनाव चिह्न

खूंटी नगर पंचायत के चुनाव को लेकर प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिये गये हैं.

खूंटी. खूंटी नगर पंचायत के चुनाव को लेकर प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिये गये हैं. अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मनोनीत बोदरा को एयरकंडीशनर, रानी टूटी को छड़ी तथा सोनम बागे को चूड़ियां चुनाव चिह्न आवंटित किया गया है. इसके अलावा अलग अलग वार्ड के प्रत्याशियों को भी चुनाव चिह्न आवंटित कर दिये गये हैं. वार्ड के प्रत्याशियों को बल्ला, अलमारी, बेबी वॉकर, साइकिल पंप, मोतियों की माला, ब्लैक बोर्ड, डबल रोटी आदि चुनाव चिह्न आवंटित किये गये हैं. चुनाव चिह्न मिलने के साथ ही प्रत्याशियों का प्रचार अभियान भी तेज हो गया है. सभी अपने वोटरों के बीच चुनाव चिह्न की जानकारी देने में जुट गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH SHARMA

SATISH SHARMA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >