सरना झंडाें से पटा बुंडू नगर
जनजाति समुदाय का सबसे बड़ा प्रकृति पर्व सरहुल 22 मार्च को है. जिसकी तैयारी को लेकर गांव कस्बे और नगर के लोग उत्साहित है.
बुंडू.
जनजाति समुदाय का सबसे बड़ा प्रकृति पर्व सरहुल 22 मार्च को है. जिसकी तैयारी को लेकर गांव कस्बे और नगर के लोग उत्साहित है. त्योहार को धूमधाम के साथ मनाने को लेकर घर-घर में तैयारी हो रही है. बुंडू नगर व ग्रामीण आसपास क्षेत्र को सरना झंडाें से पाट दिया गया है. पंच परगना किसान कॉलेज बुंडू के आदिवासी छात्रावास, रमेश सिंह मुंडा स्मारक प्लस टू उच्च विद्यालय के आदिवासी छात्रावास, बिरसा चौक बुंडू समेत कई स्थानों पर सरना स्थल को सजाया जा रहा है. पाहन द्वारा प्रकृति संरक्षण और घर में सुख, शांति व समृद्धि को लेकर विशेष पूजा-अर्चना की जायेगी. आगामी 22 मार्च को बुंडू नगर में विशाल सरहुल का शोभायात्रा निकाला जायेगा.