बुंडू. बुंडू नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है. जिसमें भाजपा एनडीए समर्थित प्रत्याशी पूर्व अध्यक्ष राजेश उरांव, समाजसेवी जितेंद्र उरांव, कृष्ण मुंडा नामांकन दाखिल किया है. मंगलवार को नामांकन के दौरान भाजपा समर्थित प्रत्याशी राजेश उरांव के समर्थन में भाजपा आजसू एवं उनके समर्थक दल शामिल हुए. स्थानीय समाजसेवी जितेंद्र उरांव के समर्थन में भी बुंडू नगर के विभिन्न वार्डों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए. वहीं प्रत्याशी कृष्ण मुंडा ने कहा कि बुंडू नगर के सभी वार्ड क्षेत्र के विकास के लिए खड़ा हुआ हूं. सेवा करने का एक मौका मांग रहा हूं.
बुंडू: अध्यक्ष पद के लिए तीन ने किया नामांकन
बुंडू नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है.
