बच्चे के जन्म के एक घंटे के अंदर मां दूध देना आवश्यक

तोरपा में स्तनपान सप्ताह के अवसर पर माताओं को जागरूक किया गया. जन्म के एक घंटे के भीतर मां का दूध शिशु के लिए प्राकृतिक टीके के समान है, जानें इसके फायदे.

ओकड़ा आंगनबाड़ी केंद्र में स्तनपान सप्ताह पर जागरूकता कार्यक्रम

तोरपा: तोरपा प्रखंड के ओकड़ा आंगनबाड़ी केंद्र में शुक्रवार को स्तनपान सप्ताह के अवसर पर माता समूह के साथ जागरूकता बैठक आयोजित की गयी. बैठक में धात्री माताओं और परिवार के सदस्यों को स्तनपान के महत्व, सही तरीके और इससे होने वाले स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी गयी.

माताओं को बताया गया कि जन्म के एक घंटे के अंदर शिशु को स्तनपान कराना जरूरी है. मां का पहला गाढ़ा पीला दूध शिशु के लिए प्राकृतिक टीके के समान होता है. माताओं को छह माह तक शिशु को केवल मां का दूध देने, छह माह के बाद पूरक आहार शुरू करने और दो वर्ष या उससे अधिक समय तक स्तनपान जारी रखने के लिए जागरूक किया गया.

कार्यक्रम में स्तनपान से जुड़ी वैज्ञानिक और व्यावहारिक जानकारी दी गयी. महिलाओं ने रंगोली बनाकर पोषण पर चर्चा की. कार्यक्रम के अंत में सभी ने जन्म के तुरंत बाद शिशु को स्तनपान कराने का संकल्प लिया.

मौके पर सीनी से लीलावती कुमारी, नौमी कुमारी, अंजानी कुमारी, एएनएम ब्रिजिट भेंगरा, धनमनी भेंगरा, शबनम पूर्ति, अमृता देवी सहित अन्य उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार खूंटी के ब्यूरो प्रभारी हैं और उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने वर्ष 2010 में खूंटी से पत्रकारिता की शुरुआत की और वर्ष 2017 में प्रभात खबर से जुड़े. लंबे समय से खूंटी जिले में सक्रिय पत्रकारिता के कारण उन्हें जिले के सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक मामलों की गहरी समझ और मजबूत पकड़ है.

चंदन कुमार नक्सली घटनाओं, आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों, राजनीतिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों और जिला प्रशासन की गतिविधियों सहित जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं. क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को सामने लाने और आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देने वाली उनकी पत्रकारिता उनकी खास पहचान है.

खूंटी की स्थानीय परिस्थितियों और संवेदनशील मुद्दों की समझ के साथ वे तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >