बुंडू नगर पंचायत में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष में झामुमो का कब्जा

बुंडू नगर पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के समर्थक कब्जा जमाने में सफल रहे.

बुंडू. बुंडू नगर पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के समर्थक कब्जा जमाने में सफल रहे. गुरुवार को रांची से समाहरणालय कार्यालय में अध्यक्ष और सभी नवनिर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ. उपाध्यक्ष पद के लिए रविंद्र नाथ उरांव उर्फ लालू ने एकमात्र नामांकन दाखिल किया और निर्विरोध उपाध्यक्ष पद के लिए चुने गये. नवनिर्वाचित अध्यक्ष जितेंद्र उरांव ने शपथ लेने के पश्चात कहा कि नगर के सर्वांगीण विकास और सभी वर्गों के लिए निष्ठा पूर्वक कार्य करूंगा. जन सेवा में सभी वार्ड क्षेत्र के लोगों के लिए तत्पर रहूंगा. पानी बिजली एवं स्वस्थ की समस्याओं पर प्राथमिकता दी जाएगी. नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष रविंद्र नाथ उरांव उर्फ लालू ने सभी पार्षदों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि नगर के लोगों के विकास में सक्रिय रहूंगा. इसके साथ ही सभी पार्षदों ने मिलजुल कर नगर को सुंदर और विकास करने का वादा किया. नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने विधायक विकास कुमार मुंडा के प्रति आभार प्रकट किया और विधायक विकास कुमार मुंडा ने भी नवनिर्वाचित अध्यक्ष उपाध्यक्ष और पार्षदों को बधाई दी. झारखंड मुक्ति मोर्चा के समर्थकों में उत्साह का माहौल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANAND RAM MAHTO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >