खूंटी में अज्ञात युवक तथा तोरपा में अज्ञात युवती का शव बरामद

शहर के मिश्रा टोली स्थित शनि मंदिर के समीप एक पुराने कुएं से बुधवार को अज्ञात युवक का शव पुलिस ने बरामद किया.

खूंटी /तोरपा. शहर के मिश्रा टोली स्थित शनि मंदिर के समीप एक पुराने कुएं से बुधवार को अज्ञात युवक का शव पुलिस ने बरामद किया. मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह कुछ महिलाओं ने कुआं में शव को देखा. देखते ही देखते आसपास के लोगों की भीड़ वहां जुट गयी. स्थानीय लोगों ने कुआं में शव होने की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए सादर अस्पताल भेजा. युवक की उम्र लगभग 35 वर्ष बतायी जा रही है. पुलिस शव की पहचान करने में जुटी है.

तोरपा में अज्ञात युवती का शव बरामद

तोरपा. तोरपा थाना क्षेत्र के डोड़मा स्थित फुल्कू नदी के पास से तोरपा पुलिस ने बुधवार को एक अज्ञात युवती का शव बरामद किया है. युवती के गले पर दुपट्टा लिपटा हुआ था. युवती के गले पर निशान भी है, जिससे संभावना व्यक्त की जा रही है कि दुपट्टा से गला दबा कर उसकी हत्या की गयी है. समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हुई थी. जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने बुधवार की सुबह युवती के शव को देखा और इसकी सूचना तोरपा थाना की पुलिस को दी. सूचना पाकर थाना प्रभारी मुकेश कुमार यादव, पुलिस अवर निरीक्षक रोशन खाखा आदि घटनास्थल पर पहुंचे. आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खूंटी भेज दिया गया. पुलिस शव की शिनाख्त करने में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH SHARMA

SATISH SHARMA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >