जिले के सभी प्रखंड और पंचायतों में हुई विशेष ग्रामसभा, बीडीओ ने कहा
किसानों की समस्याओं और आवश्यकताओं पर चर्चा की
प्रतिनिधि, खूंटी
जिले को अफीम से मुक्त करने के उद्देश्य से चलाये जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को जिले के सभी प्रखंड और पंचायतों में विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर संबंधित बीडीओ, सीओ, थाना प्रभारी, मुखिया सहित अन्य पदाधिकारियों ने अफीम की अवैध खेती का पूरी तरह से विनष्टीकरण करने और वैकल्पिक खेती को अपनाने का निर्णय लिया. ग्रामसभा में किसानों को वैकल्पिक खेती, सिंचाई, मत्स्य पालन, पशुपालन और अन्य कृषि संबंधी विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गयी. वहीं, किसानों की समस्याओं और आवश्यकताओं को समझने के लिए विस्तार से चर्चा की गयी. बैठक में हुई चर्चा के आधार पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की गयी. बैठक में उपस्थित बीडीओ और पंचायत प्रतिनिधियों ने किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी. ग्रामीणों को अफीम की खेती त्याग कर वैकल्पिक फसलों की ओर प्रेरित किया. इस अवसर पर बताया गया कि वैकल्पिक खेती अपनाने वाले किसानों को जिला प्रशासन की ओर से सहयोग किया जायेगा.अपनी पसंद की खेती के लिए किसान दें प्रस्ताव : बीडीओ
खूंटी के फुददी गांव में विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया जायेगा. इसमें बीडीओ ज्योति कुमारी और सीओ एसपी आर्य ने किसानों को अफीम की खेती के दुष्परिणाम की जानकारी दी. बीडीओ ने कहा कि अफीम की खेती करने से जलवायु और सामाजिक पर बुरा असर पड़ता है. उन्होंने अफीम की खेती छोड़कर वैकल्पिक खेती करने की अपील की. कहा कि किसान अपनी पसंद की खेती के लिए प्रस्ताव दें. प्रशासन उनका पूरा सहयोग करेगी. बीडीओ ने कृषि में सरकार के द्वारा दी जाने वाले सहयोग की जानकारी दी. वहीं हिदायत भी दी कि नहीं मानने पर अफीम की खेती करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी करेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
