भाजपा की छह सदस्यीय समिति पहुंची खूंटी

भाजपा प्रदेश कमेटी द्वारा गठित छह सदस्यीय जांच समिति मंगलवार को खूंटी पहुंची.

खूंटी. रामनवमी के अवसर पर मुरहू में उत्पन्न विवाद और तनाव मामले की जांच के लिए भाजपा प्रदेश कमेटी द्वारा गठित छह सदस्यीय जांच समिति मंगलवार को खूंटी पहुंची. समिति में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, बालमुकुंद सहाय, मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल, पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, सीमा शर्मा तथा सुनील साहू शामिल थे. खूंटी में स्थानीय खूंटी क्लब में समिति के सदस्यों ने हिंदू संगठन और केंद्रीय रामनवमी महासमिति के पदाधिकारियों से बैठक कर घटना की विस्तृत जानकारी ली. इस दौरान महासमिति के पदाधिकारी और अन्य लोगों ने मुरहू में रामनवमी के दिन और उसके बाद पत्थरबाजी की घटना के बारे में जानकारी दी. महासमिति के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रारंभ में प्रशासन ने पथराव करने वाले असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की बात कही थी, लेकिन बाद में निर्दोष लोगों पर भी प्राथमिकी दर्ज कर दी गयी और गिरफ्तारी की जा रही है. जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है. इस दौरान महिलाओं ने भी कहा कि घटना के बाद से पुलिस लगातार छापेमारी कर लोगों को परेशान कर रही है. समिति के सदस्यों ने लोगों को आश्वस्त किया कि अन्याय के खिलाफ भाजपा उनके साथ खड़ी है और मामले की निष्पक्ष जांच करायी जायेगी. मौके पर केंद्रीय रामनवमी महासमिति के पदाधिकारी तथा खूंटी और मुरहू के लोग उपस्थित थे. खूंटी क्लब में बैठक के बाद भाजपा की छह सदस्यीय जांच समिति ने उपायुक्त आर रॉनिटा और एसपी मनीष टोप्पो से भी मुलाकात की. समिति के सदस्यों ने निष्पक्ष जांच करने की मांग रखी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >