भाजपा ने किया प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

हेमंत सरकार के खिलाफ आक्रोश प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया.

तमाड़. झारखंड प्रदेश भाजपा के निर्देश पर भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को तमाड़ व रड़गांव मंडल द्वारा हेमंत सरकार के खिलाफ आक्रोश प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया. रायडीह चौक से तमाड़ प्रखंड सह अंचल मुख्यालय तक कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च करते हुए हेमंत सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. प्रदर्शन में मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह मुंडा ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार पूरी तरह से विफल है. इनकी सरकार में आदिवासी, मूलवासी, महिला, किसान, विद्यार्थी आदि असुरक्षित हैं. आदिवासियों की हत्या और महिलाओं से अत्याचार, हत्या आम बात हो गयी है. किसानों को यूरिया नहीं मिल रहा है. अस्पतालों में चिकित्सा व्यवस्था दयनीय है. तमाड़ की प्रमुख सड़के अब गड्डे में तब्दील हो गये है. प्रदर्शन कार्यक्रम में राज्यपाल के नाम ज्ञापन में इन्हीं विषयों की ओर ध्यानाकृष्ट कराते हुए सूर्या हांसदा हत्याकांड की सीबीआइ जांच कराने, रिम्स-2 के नाम पर नगड़ी के आदिवासी रैयतों की जमीन को लूट की प्रवृत्ति पर रोक लगाने सहित विभिन्न स्थानीय मांगों को लेकर प्रखंड कार्यालय में मांग पत्र सौंपा गया. मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह मुंडा, पूर्व मंडल अध्यक्ष विमल पातर, मंडल अध्यक्ष महावीर सोनी, कालीचरण सिंह मुंडा, महिला मोर्चा अध्यक्ष सीता देवी, भारती कुमारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष अजीत महतो सहित दर्जनों महिला पुरुष कार्यकर्ता शामिल थे.

कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च किया, हेमंत सरकार के खिलाफ नारेबाजी की

सूर्या हांसदा हत्याकांड की सीबीआइ जांच कराने की मांग की

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SHUBHAM HALDAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >