आंबेडकर की प्रतिमा लगाने को लेकर भूमि पूजन

आजसू पार्टी प्रखंड कमेटी के द्वारा डॉ भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर जयंती मनायी गयी.

सोनाहातू. प्रखंड के ब्लॉक मोड़ के समीप आजसू पार्टी प्रखंड कमेटी के द्वारा डॉ भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर जयंती मनायी गयी. आजसू पार्टी के द्वारा प्रतिमा निर्माण को लेकर पूर्व उपमुख्यमंत्री सह आजसू सुप्रिमो सुदेश कुमार महतो के द्वारा भूमि पूजन किया गया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डॉ आंबेडकर ने हमें एक ऐसा संविधान दिया, जो देश की एकता और अखंडता को मजबूत करता है. उन्होंने शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार बताया और युवाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा के माध्यम से अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाये. मौके पर पूर्व जिप अध्यक्ष सुकरा मुंडा, श्याम कुमार महतो, सुषेण प्रमाणिक, नेपाल नायक, बिपिन पाल, उपमुखिया बीणापानी देवी, पंसस रूपकुमार साहु, मुखिया सावना महली, दिलीप महतो, खेत्रमोहन सिंह मुंडा, दिलीप कोइरी, चक्रधर मुखियार आदि मौजूद थे.

संविधान बचाओ दिवस मनाया

इधर, शहीद बिरसा मुंडा चौक नुरू राहे में झारखंड राज्य किसान सभा के तत्वावधान में मंगलवार को डॉ आंबेडकर की जयंती के अवसर पर संविधान बचाओ दिवस मनाया गया. मौके पर झारखंड राज्य किसान सभा के महासचिव सुफल महतो, कौंसिल सदस्य जयपाल सिंह मुंडा, पूर्व जिला परिषद सदस्य रंगोवती देवी, श्रवण मुंडा, मदन मुंडा, शिवचरण पाहान, कार्तिक मुंडा, संजय मुंडा, जनमेजय साव, माधव हरिजन, हा़डू हरिजन सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh mahto

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >