रनिया. बेलसियागढ़ ब्लॉक चौक स्थित दुर्गा पूजा समिति की बैठक सोमवार को उज्जवल चौधरी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पूजा को बेहतर तरीके से संपन्न कराने के लिए नयी समिति का गठन किया गया.
चंदन कुमार चौधरी को अध्यक्ष, प्रदीप कुमार, नवीन व मनोज को उपाध्यक्ष, नवीन ठाकुर को सचिव, धीरज शर्मा को उप सचिव, विप्लव साहू को कोषाध्यक्ष और अमनदीप नाग को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया.
कृष्णा सिंह, हरिशंकर सिंह, शशिभूषण नाग, राजकिशोर सिंह, सुजेश्वर लाल, कलिन्दर नाग व कमलेश दास को संरक्षक बनाया गया. पूजा व्यवस्था की जिम्मेदारी शिव केशरी, अमित सोनी, माणिकचंद साहू, यमुना राम व लखन ठाकुर को दी गयी. पूजा प्रभारी छोटू नाग, मुकेश नाग व मुंशी बनाये गये.
