ई-केवाईसी को लेकर जागरूकता अभियान चला

केवाईसी के संबंध में जागरूकता अभियान चलाया गया.

खूंटी. मुरहू पंचायत और मुरहू स्थित हाई स्कूल में गुरुवार को मुरहू स्थित भारत गैस के संचालक द्वारा ई-केवाईसी के संबंध में जागरूकता अभियान चलाया गया. संचालक सुरेश प्रसाद ने उपभोक्ताओं को बताया कि ई-केवाईसी निःशुल्क हो रहा है. ई-केवाइसी नहीं होने पर उपभोक्ताओं को गैस का लाभ नहीं मिलेगा. उनका कनेक्शन भी बंद हो सकता है. उन्होंने कहा कि ई-केवाइसी के लिए अंतिम तिथि 30 जून 2026 है. उन्होंने सभी लाभुकों को समय सीमा के अंदर ई-केवाइसी कराने की अपील की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >