खूंटी : रनिया ब्लॉक चौक के पास कुत्ते को बचाने में अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, महिला की मौत

झारखंड के रनिया में कुत्ते को बचाने के चक्कर में ऑटो पलटने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

भूषण कांशी की रिपोर्ट रनिया (खूंटी). रनिया ब्लॉक चौक के समीप गुरुवार को हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई. मृतका की पहचान डाहु पुरनापानी निवासी 40 वर्षीय विनीता कंडुलना के रूप में हुई है.जानकारी के अनुसार, विनीता ऑटो में सवार होकर जा रही थीं.

कुत्ते को बचाने के क्रम में खो दिया नियंत्रण

ब्लॉक चौक के पास अचानक एक कुत्ता ऑटो के सामने आ गया. उसे बचाने के क्रम में चालक ने नियंत्रण खो दिया और ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया. हादसे में विनीता ऑटो के नीचे दब गईं.दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

ये भी पढ़ें: खूंटी: अफीम की खेती और डायन-बिसाही के खिलाफ अड़की पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को जब्त

आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल राहत-बचाव शुरू कर महिला को ऑटो के नीचे से बाहर निकाला और रनिया स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.घटना की सूचना पर रनिया पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को जब्त कर लिया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार खूंटी के ब्यूरो प्रभारी हैं और उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने वर्ष 2010 में खूंटी से पत्रकारिता की शुरुआत की और वर्ष 2017 में प्रभात खबर से जुड़े. लंबे समय से खूंटी जिले में सक्रिय पत्रकारिता के कारण उन्हें जिले के सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक मामलों की गहरी समझ और मजबूत पकड़ है.

चंदन कुमार नक्सली घटनाओं, आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों, राजनीतिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों और जिला प्रशासन की गतिविधियों सहित जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं. क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को सामने लाने और आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देने वाली उनकी पत्रकारिता उनकी खास पहचान है.

खूंटी की स्थानीय परिस्थितियों और संवेदनशील मुद्दों की समझ के साथ वे तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >