भाजपा ने मनाया अटल विरासत सम्मेलन

जिला भाजपा कार्यालय खूंटी में गुरुवार को अटल विरासत सम्मेलन का आयोजन किया गया.

खूंटी. जिला भाजपा कार्यालय खूंटी में गुरुवार को अटल विरासत सम्मेलन का आयोजन किया गया. इस अवसर जनसंघ काल, 74 आंदोलन और वनांचल आंदोलन से जुड़े लोगों को सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारू ने उन्हें अंग वस्त्र प्रदान किया. उन्होंने ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवनी पर प्रकाश डाला. कहा कि आरंभ से वह राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता से ओतप्रोत थे. वह अपना आरंभिक जीवन एक पत्रकार के रूप में शुरू किया था. अटल जी पहले व्यक्ति थे जो विदेश मंत्री के नाते संयुक्त राष्ट्र में हिंदी में अपना भाषण दिया. इससे पूरे विश्व में हमारी मातृभाषा हिंदी को अलग पहचान मिली. जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता ने कहा कि वाजपेयी जी इकलौते ऐसे नेता हैं जिन्हें चार अलग-अलग राज्यों (उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश और दिल्ली) से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचने का गौरव हासिल है. एक प्रधानमंत्री के तौर पर उनका कार्यकाल इतना गौरवशाली रहा. धन्यवाद ज्ञापन नगर मंडल अध्यक्ष अर्जुन पहान ने किया. मौके पर जिला उपाध्यक्ष बिनोद नाग, जगन्नाथ मुंडा, गंदौरी गुड़िया, भगीरथ राय, प्रियांक भगत, लक्ष्मी देवी, महावीर राम, आदर्श अंशुल, मदन मोहन गोप, कलिन्दर राम, रोहित साहू, संजय मुंडा, संतोष त्रिपाठी, मदन मोहन मिश्रा सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >