खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते विधायक व फादर तेजकुमार लिंडा | Prabhat Khabar Network

आर्ट्स ने कॉमर्स को दी मात, 1-0 से जीता फाइनल; बालिका वर्ग में कॉमर्स की धमाकेदार जीत

संत जोसेफ इंटर कॉलेज में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में आर्ट्स और कॉमर्स की टीमों ने शानदार जीत दर्ज की. विधायक सुदीप गुड़िया ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया.

तोरपा. संत जोसेफ इंटर कॉलेज में आयोजित अंतरवर्गीय फुटबॉल प्रतियोगिता गुरुवार को संपन्न हुई. प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले खेले गये. विधायक सुदीप गुड़िया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल को किक मार कर फाइनल मैच का उद्घाटन किया.

उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता खिलाड़ियों के लिए प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच है. इसके माध्यम से खिलाड़ियों को प्रखंड, जिला, राज्य और देश स्तर पर खेलने का अवसर मिलता है. जनप्रतिनिधि के नाते उन्होंने खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया. कॉलेज पहुंचने पर विधायक का पारंपरिक ढंग से स्वागत किया गया.

बालक वर्ग में आर्ट्स सेकेंड ईयर ने कॉमर्स सेकेंड ईयर को 1-0 से हराकर चैंपियन का खिताब जीता. बालिका वर्ग में कॉमर्स फर्स्ट ईयर ने आर्ट्स सेकेंड ईयर को 2-0 से हराया. विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व मेडल देकर पुरस्कृत किया गया. मौके पर प्राचार्य फादर तेज कुमार लिंडा, सचिव फादर बलधीर बारला सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satish sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >